खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का कहना है कि व्यापमं कोई घोटाला नहीं है, वो तो प्रशासनिक लापरवाही है, एक अनियमितता मात्र है।
शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री चौहान ने कहा
न्यायालय से बड़ी सीबीआई नहीं हो सकती।
व्यापमं की अब तक जो भी जांच हुई है वह हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की है।
एसआईटी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर अब तक कोई आक्षेप नहीं लगाया।
सीबीआई की जांच से हमें कोई डर नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री गंगा जैसे पवित्र हैं।
कांग्रेस के नेता बेबुनियादी आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
कांग्रेस 'इंडिया टुडे' द्वारा करवाया गया सर्वे आधारहीन है। हमें जनता की अदालत में भी क्लिन चिट मिल चुकी है।
नम्रता की मौत का मामला दो चिकित्सकों के बीच पीएम अभिमत का विवाद है। इसमें जिसका अभिमत गलत होगा उसे सजा मिलेगी।
इसमें घोटाला नहीं अनियमितता हुई है जो अधिकारियों की बेईमानी और चूक का नतीजा है।
कांग्रेस हुड़दंगियों की पार्टी बन चुकी है।