भोपाल के तालाब में उतरी जल सफारी: अब कीजिए ताल की लहरों से अठखेलियां

Updesh Awasthee
भोपाल। लहरों से अठखेलियां करने का शौक है तो आपके लिए यह सबसे रोमांचकारी खबर है। भोपाल के तालाब में अब जल सफारी भी उतर आई है। इसमें 2 मिनी क्रूज हैं जो आपको तालाब के बीचों बीच से निकालते हुए सैरसपाटा तक ले जाएंगी। इस बीच आप प्रकृति के ढेर सारे खूबसूरत नजारे देख पाएंगे।

क्या होगा जल सफारी में
सैर सपाटा के सीनियर मैनेजर सैयद आरिफ नकवी ने बताया कि बोट क्लब से सैरसपाटा तक चलने वाले मिनी क्रूज में एक बार में 18 मेंबर्स बैठ सकेंगे। मिनी क्रूज में लाइव म्यूजिक का भी इंतजाम किया गया है। इच्छुक पर्यटक माइक सिस्टम के जरिए खुद भी गा सकेंगे। बोट को खास तरीके से दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया है। सुबह 11:00 बजे से 12 किमी की इस रोमांचक यात्रा में पर्यटक बर्ड वॉचिंग के साथ वनविहार की हरियाली और वन्य प्राणियों काे निहार सकेंगे। यह दूरी लगभग 45 से 50 मिनट में तय होगी। इसमें पर्यटकों को बोट क्लब से सैरसपाटा तक राइड में स्नेक्स, सॉफ्ट ड्रिंक सर्व होंगे। वहीं सैर सपाटा में ट्रेन की राइड और अन्य एक्टिविटीज में भाग लेने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें सैरसपाटा में लंच भी सर्व किया जाएगा। इसके बाद पर्यटक दोपहर 2:45 तक वापस बोट क्लब पर मिनी क्रूज के जरिए पहुचेंगे।

बर्थडे और एनीवर्सरी सेलिब्रेशन भी कर सकेंगे पर्यटक
महाप्रबंधक पर्यटन मुख्यालय सुहैल कादिर ने बताया कि इस रोमांचक ट्रिप के लिए पर्यटकों को एडवांस बुकिंग करवानी पड़ेगी। पहले 18 लोगों के लिए पैकेज 12,000 प्लान किया गया था। टूरिज्म वर्ष को देखते हुए इसमें 30 प्रतिशत का डिस्काउंट कर इसे 8400 रुपए कर दिया गया है। इसमें पर्यटक फैमिली मेंबर्स का बर्ड-थे और एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट कर सकेंगे। पर्यटकों की डिमांड पर मिनी क्रूज काे भी पार्टी के रंग में रंग दिया जाएगा। बोट में लाइफ जैकेट के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। रेस्क्यू बोट और लाइफ गार्ड भी तैनात रहेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!