सारी शिक्षिकाएं मेरी पत्नी हैं: ईसाई स्कूल के फादर बोले

Updesh Awasthee
बनखेड़ी/होशंगाबाद। सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य फादर विसेंट स्वारेस के कथित विवादित बोल से हंगामा हो गया है। स्कूल की 16 महिला व चार पुरुष शिक्षकों ने प्राचार्य फादर विसेंट स्वारेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन्होंने शिकायती पत्र भोपाल में बिशप को भेजा था। इसमें आरोप लगाया था कि फादर कहते हैं शिक्षिकाएं उनकी बीवियां हैं। अपना काम करों नहीं तो जूतों से मारूंगा, अविवाहित शिक्षिकाओं से पूछते हैं तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड हैं। बुधवार को सभी ने स्कूल का बहिष्कार किया। भोपाल से आई जांच टीम ने बयान दर्ज किए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!