भोपाल। मप्र की देवास नोट प्रेस ने पुराने गवर्नर के हस्ताक्षर वाले नए नोट छाप डाले। गलती नोटों के एकाध बण्डल पर नहीं हुई बल्कि 37.2 करोड़ करेंसी नोट छाप दिए गए।
नोटों पर आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर होने चाहिए थे परंतु देवास नोट प्रेस ने डी सुब्बाराव के हस्ताक्षर वाले नोट प्रिंट कर दिए। यह गलती कैग के आॅडिट में पकड़ी गई। इनमें 20, 100 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं।

