जेके रोड पर एक्सीडेंट, 2 भाईयों की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। जेके रोड पर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों को उड़ा दिया। इस एक्सीडेंट में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बिलखिरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेके रोड के पास सुबह हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई अजय योगी (26 वर्ष) और शुभम योगी (20 वर्ष) पिता महेंद्रनाथ योगी उमरावगंज के रहने वाले हैं। पेशे से ये दोनों सब्जी विक्रेता बताए जा रहे हैं, जो रोजाना की तरह सोमवार को भी सब्जी खरीदने के लिए भोपाल मंडी आए थे। दोनों ने मंडी से सब्जी खरीद कर बस में रखवा दी और बाइक से घर लौट रहे थे। 

घर लौटते वक्त रास्ते में इनकी बाइक को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, इससे दोनों भाईयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों के शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा एवं परिजनों को सूचना दे दी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!