5 बच्चे पैदा करने वाले हिन्दू को 2 लाख का इनाम

Updesh Awasthee
आगरा। शिवसेना ने अभी हाल ही में जारी हुए 2011 की धर्म आधारित जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से हिंदुओं की जनसंख्‍या में हुई गिरावट पर चिंता जताई है।  शिवसेना की आगरा इकाई ने उन हिंदू परिवारों को 2 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है जिनके परिवार में पांच बच्चे हैं। 

शिवसेना के जिला प्रमुख वीणू लवाणिया ने कहा कि हाल में जारी जनगणना के आंकड़ों में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट की चिंता के कारण शिवसेना की इकाई ने इनाम देने की प्रणाली शुरू की है। 

उन्‍होंने आगे बताया कि यह नगद इनाम 2010-2015 के बीच पैदा हुए बच्‍चों के लिए दिया जाएगा। इनाम पाने के लिए अभिभावकों को नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाणपत्र दिखाना होगा। 
शिवसेना ने मुस्लिमों की जनसंख्या पर वृद्धि को लेकर भी चिंता जताई है और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की है ताकि कई पत्नियों वाली व्यवस्था का अंत हो सके। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!