भोपाल। भाजपा को व्यापमं पर कोई अफसोस नहीं, शिवराज सिंह चौहान गंगाजल की तरह पवित्र हैं। यह कोई बड़ा घोटाला नहीं है। 7 लाख लोगों की भर्ती में केवल .0004 प्रतिशत की गड़बड़ी हुई है। यह दावा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पार्टी के एक कार्यक्रम में किया।
मीडिया ने इस अटपटा बयान माना है। जिस मामले में 100 से ज्यादा मौतों का आरोप हो, जिसमें 51 से ज्यादा संदिग्ध मृतकों की सूची जारी हो गई हो, जिसमें हुई पहली मौत की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई हो और जिसे सीबीआई के हवाले कर दिया गया हो, उसे जरा की गड़बड़ी कहकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है।
नंद कुमार सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम शिवराज सिंह ने खुद व्यापमं की जांच की पहल की है, इसलिए इसका स्वागत करना चाहिए। व्यापमं में 7 लाख लाेगों की भर्ती में महज .0004 प्रतिशत की गड़बड़ी हुई है। व्यवस्था में थोड़ी बहुत गड़बड़ी तो होती ही है, जिन्होंने अपराध किया, वो जेल में हैं।
