व्यापमं देश का सबसे बड़ा खूनी घोटाला: AAP

भोपाल। व्यापमं घोटाले पर मप्र से लेकर दिल्ली तक मचे राजनीतिक घमासान के बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने भोपाल में रैली निकालकर अपना विरोध जताया।

दोपहर 12 बजे आप कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यालय से लिली टाकीज चौराहे तक रैली निकाला। यहां प्रदर्शन किया गया। बाद में एक सभा हुई। सभा को राष्ट्रीय नेता संजय सिंह और प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय आदि ने संबोधित किया।

देश का सबसे बड़ा खूनी घोटाला
इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाला सिर्फ प्रदेश में चिंता का विषय नहीं है, बल्कि यह देश का सबसे बड़ा खूनी घोटाला है। इसमें अब तक 48 मौत हो चुकी है। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री, पीए, राज्यपाल इसमें लिप्त है। इस खूनी घोटाले की जांच तब तक सही तरीके से नहीं हो सकती, जब तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।

मोदी बचाना चाहते थे बड़ी मछलियां
संजय ने कहा कि इस पूरे मामले में हैरानी की बात तो यह है कि जानकारी होने के बाद भी प्रधान मंत्री अब तक मौन है। क्या प्रधानमंत्री की चुप्पी का यह मतलब निकाला जाए की इससे वे बड़ी मछलियों को बचाना चाहते है।

डीमेट की भी CBI जांच कराएं
इस मौके पर प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा की पूरे प्रदेश में हम व्यापमं घोटाले के मुद्दे को उठाएंगे। हमारी मांग है की व्यापमं के साथ ही साथ डीमैट घोटाले की भी जांच CBI द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए। जिन काबिल युवाओं को इस घोटाले की वजह से नुकसान पहुंचा है उनकी भरपाई कर आजीविका सुनिश्चित की जाए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!