नर्मदा किनारे मिली सतना की छात्रा की लाश

Updesh Awasthee
जबलपुर। सतना के अमरपाटन की छात्रा का शव शहपुरा में नर्मदा नदी के किनारे जली हुई हालत में मिला है। छात्रा 30 मई को हॉस्टल से पिता के नाम पत्र लिखकर लापता हुई थी। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शहपुरा में नर्मदा नदी के किनारे अमरपाटन की छात्रा निकिता सिंह का शव जली हुई हालत में मिला है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। हालांकि हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

विदित हो कि जबलपुर के श्रीराम कॉलेज की छात्रा निकिता सिंह 30 मई को हॉस्टल में पिता के नाम पत्र छोड़कर गायब हो गई थी। तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिल गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!