कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना वर्ष 2014 की है और लड़की 25 जून को किसी तरह उनके कब्जे छूटकर अपने घर आई है। जिसके बाद उसने अपनी आप बीती अपने परिजन को बताई। जिसके बाद शनिवार को कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये है मामला
पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर 2014 को एक नाबालिग लड़की को मोहम्मद रसीद और अब्दुल आबिद बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए थे। नाबालिग को आरोपियों ने विजयाराघवढ़ थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा था। 25 जून को नाबालिग किसी तरह अपहृतकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपने घर आ गई। जिसके बाद उसने अपनी आप बीती घरों वालों को बताई। लड़की के अनुसार उसे काफी प्रताड़ित किया गया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
बजरंग दल पदाधिकारी पहुंचे
नाबालिग लड़की के अपहृत किए जाने और उसके साथ प्रताड़ना सहित दुष्कर्म किए जाने की सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचे। बजरंग दल के पदाधिकारियों घटना के खिलाफ विरोध भी जताया है।

