भोपाल। 51 जिलों से आये हुए प्रतिनिधि द्वारा खटीक समाज मध्यप्रदेश का भोपाल में एमएलए रेस्ट हाउस खण्ड क्रमांक-2 मीटिंग हाॅल में चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव में पूर्व विधायक श्री ब्रम्हानंद सागर बैरसिया ने पूर्व मंत्री श्री हरिशंकर खटिक का नाम प्रस्तावित किया। जो सर्वसम्मति से बिना चुनाव किए समाज के सभी प्रतिनिधियों ने उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
समर्थक श्री हरीश मेवाफरोश ग्वालियर और श्री हिरदेश किरार, भोपाल ने किया एवं 51 जिलों से आये खटिक समाज के चुने हुए प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। खटीक समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री मुंशीलाल जी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश खटिक एवं पंचम लाल शपे्र पूर्व अध्यक्ष खटिक समाज चुनाव में उपस्थित थे।
श्री हरिशंकर खटिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि खटिक समाज के जो लोग है वे अपनी सोच अच्छी रखे एक दूसरे से हिंसा न करें। समाज के जो लोक व्यवसाय करते हैं व्यवसाय करने में एक नारा दिया रास, राषि और रषीद लें। सामाजिक एवं षिक्षा के क्षेत्र में जो गुणात्मक सुधार हो रहा है वह शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी की योजनओं को लाभ आमजन को दिलाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वह मध्यप्रदेष के 51 जिलों में दोरा करेंगे जिसके दौरान 1 महीनेे के अंदर सभी पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा। अंत में उन्होंने खटीक समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।
चुनाव विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक एवं खटिक समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री मुंशीलाल जी, श्री पंचमलाल शप्रे कुरवई, श्री ब्रम्हानंद रत्नाकर बैरसिया, श्री हिरदेश किरार, श्री हरीश मेवाफरोश ग्वालियर, पूर्व विधायक श्री कामता प्रसाद वेमटे, श्री रामबाबू चौधरी, श्री सुरेश राजोरे इंदौर, श्री हरप्रसार आर्य मुरैना, श्री राजकुमार भोजक सागर, श्री चंद्रशेकर शप्रे जबलपुर, श्री आर.सी. चंदेल उज्जैन, डाॅ. ओपी टेंगर खरगौन, श्री शरण गणवंशी, श्री कमल शेजवार, श्री महेश पहलवान, श्री लाखन खटिक, पप्पू पहलवान, कमल खस, विनोद खटिक सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
श्री हरीश मेवाफरोश
पूर्व संगठन मंत्री खटीक समाज
मध्यप्रदेश
9406983003

