भोपाल। सुखी सेवनिया के पास स्थित भदभदा के रेलवे ट्रैक पर सात दिन पहले मिला एक शव फुटबॉल खिलाड़ी का निकला है। उसके शव को पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद पिछले दिनों अभिभावकों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रेक पर 29 मई को भदभदा के पास एक युवक का शव कटा हुआ मिला था। उसके पास मिले ट्रैक शूट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जब जांच की तो उसके 28 मई को दिल्ली से मुंबई के लिए ट्रेन से रवाना होना पाया गया।
उसका नाम आशुतोष कौशिक था। वह फुटबॉल खिलाड़ी था और 28 मई को उसके गुम होने की रिपोर्ट सहदरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। वह किस क्लब से खेलता था और कहां का रहने वाला है, यह जानकारी अभी नहीं लगी है।

