कोई ताकत राममंदिर को रोक नहीं सकती: भाजपा सांसद

Updesh Awasthee
कन्नौज। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती है। याद दिला दें कि मोदी के मंत्री राजनाथ सिंह कम से कम इस कार्यकाल में तो राममंदिर की संभावनाओं से साफ इंकार कर चुके हैं। इस मामले अब भाजपा दो फाड़ हो चुकी है। मोदी के नजदीकी चाहते हैं कि मंदिर नहीं विकास की बात की जाए, जबकि राममंदिर आंदोलन से जुड़े और धर्म की राजनीति करने वाले हर हाल में मंदिर निर्माण के लिए दवाब बना रहे हैं। 


राम मंदिर के मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर को बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है. इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने यहां तक कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और इसे भव्य रूप देने का काम लोकसभा चुनाव से पहले 2019 तक कर लिया जाएगा. महाराज ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था और भव्य रूप में भविष्य में भी इसका वहां अस्तित्व में रहेगा.

इससे पहले भाजपा सांसद विनय कटियार ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार को राममंदिर निर्माण का कानून बनाने के लिए लोकसभा में विधेयक लाना चाहिए. राज्यसभा में बाद में देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम संगठनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा बढ़ा है और इसका लाभ लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर ज्वलंत समस्या है और कोई भी सरकार इसे दरिकनार नहीं कर सकती, चाहे वह बहुमत में रहे या न रहे. पत्रकारों से बात करते हुए राम मंदिर मुद्दे पर विनय कटियार के बयान को लेकर साक्षी ने कहा कि विनय हमारे बजरंगी हैं. राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!