भोपाल। नगर में महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों के परीक्षण और उपचार के लिए शिविरों का आयोजन 22 जून से 29 जून तक किया जायेगा। शिविरों का आयोजन महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का मिला जुला कार्यक्रम है। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने शिविरों के आयोजन की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए हैं।
सुल्तानियां जनाना/इंदिरा गांधी हास्पिटल (बरखेड़ी जे.पी.नगर परियोजना का आधा भाग चांदबड़ परियोजना की महिलाओं के लिए) 22 जून को,
पीपुल्स हास्पिटल (जे.पी.नगर का आधा भाग, चांदबढ़ शेष, फंदा विदिशा रोड का क्षेत्र व बैरसिया) में 24 जून को,
जे.पी.हास्पिटल (मोतिया पार्क एवं अन्य परियोजनाओं का छूटा हुआ भाग) में 25 जून को,
जे.के./एल.एन.सी.टी.हास्पिटल (फंदा, सीहोर, इन्दौर व राजगढ़ रोड क्षेत्र का भाग व कोलार) में 27 जून को,
एवं कस्तूरबा हास्पिटल (गोविंदपुरा, बाणगंगा, कोलार का भाग व बैरसिया का छूटा हुआ भाग) में 29 जून को शिविरों का आयोजन किया गया है।
महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा होगा। महिला की स्क्रीनिंग परियोजना स्तर पर की जायेगी एवं सी.डी.पी.ओ. संबंधित चिकित्सक। बी.एम.ओ. के साथ बैरागढ़ हास्पिटल, गांधीनगर हास्पिटल, जे.एन.एच.हास्पिटल, डीआईजी हास्पिटल, 1100 क्वार्टर डिस्पेंसरी, पिपलानी डिस्पेंसरी, भुवनपुरा डिस्पेंसरी, सूरज नगर भदभदा हास्पिटल, बाग सेवनियां हास्पिटल, बैरसिया सी.एस.सी. अस्पताल में 15 जून 15 से 18 जून तक होगी। उपरोक्त स्थानों में चिकित्सकों के द्वारा स्क्रीनिंग एवं दवाएं प्रदान की जायेगी जिन महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाने की आवश्यकता है उन्हें परियोजना अधिकारी द्वारा 19 जून को जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर 22 जून 15 से प्रारंभ होने वाले शिविरों में लाया जायेगा। शिविर में लाने की व्यवस्था परियोजना अधिकारी करेंगे। शिविरों में सहयोग देने एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने महिला सशक्तीकरण अधिकारी प्रत्येक शिविर में उपस्थित रहेंगे। सी.एम.एच.ओ.एवं सिविल सर्जन द्वारा चिकित्सकों, दवाईयों, पैथोलोजिकल टेस्ट, सर्जरी की व्यवस्था की जायेगी। संबंधित अधिकारी शिविरों में अनिवार्यत: उपस्थित होंगे।

