भोपाल। राज्य सरकार की तैयारियों और उत्साह को देखते हुए श्री अनंत कुमार ने मुरैना में पॉलीमर पार्क की स्वीकृति देते हुए इसे अगले छह प्रस्तावित पार्क में शामिल करने की सहमति दे दी। राज्य सरकार ने इसके लिए 128 एकड़ जमीन आरक्षित कर दी है। साथ ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार कर ली गयी है। भारत सरकार की ओर से इसके लिए 40 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाये जायेंगे।
बैठक में बताया गया कि उर्वरक के भण्डारण में प्रदेश ने रिकार्ड बनाया है। आज की स्थिति में 8.65 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार है जो प्रदेश के लिये पर्याप्त है। किसान अग्रिम भण्डारण कर रहे हैं। प्रदेश में उर्वरक की स्थिति की चर्चा में बताया गया कि इतिहास में पहली बार प्रदेश को अपनी जरूरत से 25 प्रतिशत यूरिया और डी ए पी ज्यादा मिला। राज्य में उर्वरक की खपत 84 किलो प्रति एकड़ है और जल्दी ही राष्ट्रीय स्तर पर 150 किलो प्रति एकड़ की बराबरी कर लेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को नीम कोटेड यूरिया का उपयोग करने के लिए शिक्षित और प्रेरित किया जायेगा।

