झाँसी। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सरकार की अलग-अलग 2 नौकरियाँ कर मानदेय प्राप्त करने वाले आरोपी को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सकरार थाना एसओ विनोद कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल को ग्राम सिलगुवाँ निवासी शचीन्द्र कुमार ने अन्तर्गत न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
उसका आरोप था कि सिलगुवाँ निवासी हरिचरन सिंह जुलाई 2012 से नवम्बर 2015 तक उत्कृष्ट विद्यालय निवाड़ी क्रमांक 1 (मप्र) में कार्यरत रहा, जबकि जुलाई 2011 से दिसम्बर 2014 तक उत्तर प्रदेश के साक्षरता मिशन के अन्तर्गत गाँव में प्रेरक पद पर कार्यरत रहा। इसी बीच वह दोनों जगह से मानदेय प्राप्त करता रहा। मामले में पुलिस ने धारा 409, 420, 467 व 468 के तहत 1 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। 3 माह बाद आज आरोपी को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

