'स्पेशल 26' के प्रेशर में माइनिंग माफिया ने रचा पत्रकार हत्याकांड

Updesh Awasthee
भोपाल। पत्रकार संदीप हत्याकांड में यह तो सबको मालूम है कि संदीप माइनिंग माफिया से लड़ रहा था, लेकिन सवाल यह था कि लड़ाई तो बहुत पहले से चल रही थी। पॉलिटिकल और प्रशासनिक पॉवर माफिया के साथ थीं और पत्रकार को कई झूठे मामलों में फंसाया भी जा चुका था ​फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जो मा​इनिंग माफिया ने पत्रकार की हत्या प्लान की।

इस मामले में अब धीरे धीरे परतें खुलती जा रहीं हैं। थोड़ी देर के लिए प्रेशर में आई बालाघाट पुलिस ने पत्रकार संदीप कोठारी का क्राइम रिकार्ड तो पेश किया परंतु बाद में हत्याकांड की जांच सही दिशा की ओर मोड़ दी गई। अब तक 6 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है और इसमें स्पेशल 26 में से 3 शामिल हैं।

खबर आ रही है कि माइनिंग माफिया राकेश नर्सवानी को संदीप कोठारी ने करोड़ों का नुक्सान पहुंचाया था। प्रशासन ने मिलीभगत होने के बावजूद उनकी करोड़ों की मग्नीज को संदीप कोठारी पुलिस के हाथों पकड़वा दिया करता था। संदीप से पीछा छुड़ाने के लिए माफिया राकेश नर्सवानी ने स्पेशल 26 की मदद ली और पत्रकार संदीप को जिला बदर करवा दिया परंतु हाईकोर्ट में संदीप केस जीत गया और बालाघाट कलेक्टर के जिलाबदर के आदेश रद्द कर दिए गए।

इसके बाद संदीप के निशाने पर स्पेशल 26 भी आ गए। संदीप की कार्रवाई से घबराए स्पेशल 26 सीधे माफिया के पास जा पहुंचे, वो किसी भी सूरत में संदीप के टारगेट पर आना नहीं चाहते थे, वो नहीं चाहते थे कि जिस तरह राकेश नर्सवानी को करोड़ों का नुक्सान हो रहा है, वैसा ही कुछ उनके कारोबार में भी हो जाए। इसी प्रेशर के चलते राकेश नर्सवानी ने पत्रकार संदीप कोठारी की हत्या प्लान की।

स्टोरी सही है या गलत, इस हत्याकांड में स्पेशल 26 की कितनी​ मिलीभगत है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा परंतु 'स्पेशल 26' बालाघाट को लूट रहे हैं, बर्बाद कर रहे हैं यह प्रमाणित करने के लिए अब किसी जांच की जरूरत नहीं बची।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!