पढ़िए मप्र में कहां कितनी हुई वर्षा

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश में इस माह में अभी तक हुई वर्षा के आधार पर 29 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। आठ जिलों में सामान्य, 12 में कम एवं 2 जिले में अल्प वर्षा हुई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में बालाघाट, छिंदवाड़ा, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, टीकमगढ, छतरपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, गुना, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, होशंगाबाद तथा बैतूल शामिल हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले में जबलपुर, सिवनी, दमोह, सतना, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया एवं विदिशा है।

सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में कटनी, सागर, पन्ना, सीधी, सिंगरोली, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, श्योपुर, भिण्ड, शिवपुरी और हरदा हैं। अल्प वर्षा वाले जिले शहडोल तथा रीवा हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!