गुड़गांव। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को तेज बुखार के बाद गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक डॉक्टर ने शनिवार को बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर मेडिसिटी मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन समेत मरीज की कई तरह की जांच की जा रही है। तीन दिन पहले 75 साल के सपा नेता की नियमित जांच की गयी थी। उन्हें सीने और पेट के संक्रमण के बाद कल दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

