शाहपुरा लेक: नशे में धुत लड़कों ने नाले में कुदा दी कार

Updesh Awasthee
भोपाल। बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे के आस-पास नशे में धुत कुछ लड़कों ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए शाहपुरा झील के पास बने नाले में कुदा दी। इसके बाद सभी लड़के कार में से निकलकर भाग गए। कार अभी भी मौके पर पड़ी हुई है।

सुबह के वक्त जब लोग इस सड़क से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर नाले में गिरी कार पर पड़ी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते शाहपुरा रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कार को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार मनीषा मार्केट से कलियासोत पुल की तरफ जाने वाले रास्ते पर देर रात एक कार नाले में गिर गई। सुबह इसे देखने वालों की भीड़ के कारण शाहपुरा रोड पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे कुछ युवक नशे की हालत में मनीषा मार्केट की तरफ से आ रहे थे। उनकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरी। कार में सवार लड़के किसी तरह कार का गेट खोलकर बाहर निकले और कार वहीं छोड़कर भाग निकले।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!