दलित अधिकारी देता है फर्जी एफआईआर की धमकी: हड़ताल पर कर्मचारी

Updesh Awasthee
ग्वालियर। आए दिन गालियां और दलित उत्पीड़न एक्ट में मामला दर्ज कराने की स्थिति को कई माह से झेल रहे कर्मचारियों ने आखिर काम बंद कर हड़ताल कर दी। अधीक्षण यंत्री पीएचई कार्यालय में पिछले दो दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मुख्य अभियंता राजेन्द्र सिंह भदौरिया बातचीत कर समस्या का हल निकालने अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग का रोशनी घर पर अधीक्षण यंत्री कार्यालय है। जहां अधीक्षण यंत्री के रूप में एसएल चौधरी दो वर्ष से पदस्थ हैं। इस कार्यालय में पदस्थापना के बाद ही श्री चौधरी की कार्यशैली को लेकर कर्मचारी परेशान रहते थे। इस बात को देखते हुए कर्मचारी अब हालात सुधरेंगे की स्थिति पर काम कर रहे थे। मगर गुरुवार को हालात काफी खराब हो गए थे और कर्मचारियों ने काम बंद कर सामूहिक रूप से हड़ताल शुरू कर दी।

राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी संघ ने भी कर्मचारियों के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। इसको लेकर संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह सेंगर और महासचिव अनिल सिंह दीखित सहित अन्य पदाधिकारी अधीक्षण यंत्री कार्यालय में पहुंच गए।

नहीं किए रजिस्टर पर हस्ताक्षर
गुरुवार को काम बंद रखने वाले कर्मचारियों ने शुक्रवार को हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर ही नहीं किए। जिसको लेकर कर्मचारियों का कहना था कि अगर समस्या नहीं निपटी तो आंदोलन तेज भी होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!