2 साल बाद भी जारी नहीं हुए अध्यापकों के क्रमोन्नति आदेश

Updesh Awasthee
श्योपुर। जिले की कराहल जनपद पंचायत क्षेत्र की विभिन्न शालाओं में पदस्थ दो सैंकड़ा सहायक अध्यापकों को पदोन्नति मिले दो साल बीत गए हैं, लेकिन उन्हें क्रमोन्नति का लाभ अब तक नहीं मिला हैं। जबकि श्योपुर व विजयपुर जनपद पंचायत के अधीन कार्यरत सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के साथ ही क्रमोन्नति का लाभ भी मिल चुका है।

क्रमोन्नति देने में शासन की दोहरी नीति के विरोध में तमाम सहायक अध्यापक लामबंद हो गए है। कराहल जनपद पंचायत द्वारा वर्ष 2010 व 11 में सभी दो सैंकड़ा सहायक अध्यापकों को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए गए थे लेकिन लगभग तीन साल बाद भी विभिन्न शालाओं में कार्यरत सहायक अध्यापकों को क्रमोन्नति का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!