भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा उपचुनाव के दो दिन पहले सार्वजनिक हुई कथित तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऑडियो क्लिप के मामले में मुख्यमंत्री को क्लीन चिट मिल गई है।
मंदसौर जिले के कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कथित ऑडियो क्लिप में दो लोगों की बातचीत है और इसमें चुनावी आचार संहिता जैसा कोई मामला नहीं है। सिंह ने बताया कि उन्होंने जांच के बाद आज इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को प्रतिवेदन सौंप दिया है।
गुरूवार को एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक हुई थी, जिसमें कथित तौर पर श्री चौहान भाजपा के टिकट पद के दावेदर रहे राजेश चौधरी को एक जाति विशेष के मतदाताओं के बीच पार्टी की स्थिति मजबूत करने और मतदान के बचे हुए तीन दिन में पार्टी के समर्थन में काम करने के ऐवज में सम्मानित करने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे थे।
