bhopalsamachar.com की खबर का असर: 24 समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी

Updesh Awasthee
Shaw cause notice
रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। समर्थन मूल्य गेहूॅ की खरीद करने के बाद गोदामों मे अमान्य गेहूॅ पहुॅचाने के मामले मे गेहूॅ उपार्जन प्रभारी ने 24 समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होने नोटिस के माध्यम से समिति प्रबंधको को तीन दिन का समय दिया है। इतने समय मे या तो प्रबंधको को सही गेहूॅ गोदामो मे पहुचाना पडेगा या फिर उतनी राशि जमा करनी पडेगी। 

ऐसा न करने पर संबंधित समिति प्रबंधको के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जायेगी। नोटिस जारी होने के बाद समिति प्रबंधक अमान्य गेहूॅ को मान्य कराने के लिये जिला खादय अधिकारी की चौखट पर दस्तक देने लगे हैं। चूॅकि जो समिति प्रबंधको ने घटिया किस्म का गेहूॅ खरीदा है वो जिला खादय अधिकारी की मिली भगत से खरीदा गया है और बाखूव संबंधित अधिकारी सब ठीक होने का पूर्ण आश्वासन दे रहा है समिति प्रबंधको को। 

बताया गया है की 24 समितियों ने गेहूॅ खरीदी के बाद गोदामो मे घटिया किस्म का गेहूॅ पहुॅचाया है। जिसकी जाॅच की गई। जाॅच मे घटिया किस्म के गेहूॅ की पुष्टि हुई। इसके बाद समिति प्रबंधको को नोटिस जारी किए। गये प्रबंधको ने खराब गेहूॅ गोदामो मे भरा दिया था। जाॅच के बाद उनके खिलाफ तीन दिवसीय नोटिस जारी किया गया है। जिसमे गोदामो मे रखा घटिया गेहूॅ प्रबंधको को बदलना पडेगा या फिर उतनी राषि जमा करनी पडेगी । 

इनका कहना हे 
गेहूॅ उपार्जन प्रभारी एसपी कौषिक ने बताया हे की 24 समिति प्रबंधको को नोटिस जारी किऐ हे तीन दिवस का खराब गेहूॅ  बदलना होगा या फिर उतनी राषि जमा करनी होगी समिति प्रबंधको को ऐसा न करने पर दोशी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जायेगी 

यहा आपको याद दिला दे की पिछले अंक मे भोपाल समाचार डाॅट काॅम ने प्रमुखता के साथ यह खबर प्रकाशित की थी की जिला खादय अधिकारी की मिलीभगत से समिति प्रबंधको ने व्यापारियो द्रारा खरीदा गया घटिया गेहू अपने स्वयं के पंजीयन पर डाला है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!