अब WhatsApp पर लगेगी कर्मचारियों की अटेंडेंस

Updesh Awasthee
ग्वालियर। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और कर्मचारियों को अब हाजिरी व्हॉट्सअप पर देनी होगी। नए कलेक्टर डॉ.संजय गोयल ने समय पर नहीं पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सुधारने के लिए ये आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत ड्यूटी पर पहुंचते ही डॉक्टर्स को व्हॉट्सअप व फेसबुक पर बनाए जाने वाले विशेष ग्रुप में सदस्य बन कर तत्काल अपनी उपस्थिति दर्शानी होगी।

शहर के अस्पतालों में अब देर से आने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों की खैर नहीं। नए कलेक्टर व इसके लिए जल्द ही व्हॉट्सअप पर एक विशेष ग्रुप बनाया जाएगा। जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के इनका सदस्य बनाया जाएगा। डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर आना ही होगा। इसके बाद हाजिरी रजिस्टर की कॉपी फेसबुक व वाट्सएप के जरिए कलेक्टर को भेजी जाएगी।

उपस्थिति की पूरी जानकारी कलेक्टर डॉ. संजय गोयल साढ़े आठ बजे वाट्सएप, फेसबुक के जरिए लेंगे। अस्पताल देर से आने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर के मुताबिक लापरवाह पाए जाने पर डॉक्टर व कर्मचारियों का वेतन भी काटा जा सकता है।

जिला अस्पताल मुरार, मुरार प्रसूति गृह, सिविल अस्पताल ग्वालियर व बिरला नगर प्रसूतिगृह में डॉक्टर और कर्मचारियों पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर डॉ.संजय गोयल ने ये तरीका निकाला है। सिविल सर्जन डॉ. डीडी शर्मा के मुताबिक नई व्यवस्था इसी सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!