Soni Optical पर बिक रहे थे Titan Eye Plus नकली चश्मे

Updesh Awasthee
भोपाल। जवाहर चौक की एक दुकान पर ब्रांडेड टाइटन आई प्लस के नाम पर नकली चश्मे बेचने वालेे एक व्यापारी को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महज डेढ़ सौ रुपए कीमत के इन चश्मों को आरोपी ब्रांडेड बताकर पांच सौ रुपए तक में बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से ऐसे 86 चश्मे बरामद किए हैं। 

टाइटन कंपनी के लिए कॉपी राइट प्रोटेक्शन का काम देखने वाले आशीष पाटिल ने बताया कि जवाहर चौक स्थित सोनी ऑप्टिकल्स पर इस तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर पुलिस को उन्होंने जानकारी दी थी। गुरुवार को टीटी नगर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। ये दुकान ए-सेक्टर, अशोका गार्डन निवासी दीपक सोनी की है। पुलिस ने दीपक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जवाहर चौक स्थित सोनी आॅप्टीकल्स पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा । 

soni opticals bhopal

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!