Lakshya Realties के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR

Updesh Awasthee
भोपाल। गांधी नगर पुलिस ने Lakshya Realties PVT LTD के डायरेक्टर मनीष वर्मा और उनके साथी मनीष मोटवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने एक बिल्डर के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए एक जमीन का एग्रीमेंट किया था। करार तोड़ते हुए दोनों ने उक्त जमीन किसी और को सवा चार करोड़ रुपए में बेच दी। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

टीआई जितेंद्र पटेल के मुताबिक विवाद पीपलनेर गांव में 1.856 हेक्टेयर जमीन को लेकर हुआ है। एक बिल्डर के साथ दोनों आरोपियों ने जनवरी 2014 में इस जमीन पर ज्वाइंट वेंचर के लिए एग्रीमेंट किया था। इसके एवज में आरोपियों ने बिल्डर से दो करोड़ 25 लाख रुपए भी वसूल लिए। इस एग्रीमेंट को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों ने उक्त जमीन आठ सितंबर 2014 को किसी अन्य ग्रुप को चार करोड़ 30 लाख रुपए में बेच दी। इसका पता चला तो बिल्डर ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में एक परिवाद दायर किया। अदालत ने परिवाद पर सुनवाई करते हुए गांधी नगर पुलिस को इस मामले में प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!