मप्र में IAS अफसरों की नई पदस्थापनाएं

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को अस्थाई रूप से नई पदस्थापना की गई है। शासन के आदेश के मुताबिक राज्यपाल के प्रमुख सचिव वीसी. सेमवाल को चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है।

वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अजय तिर्की को राज्यपाल का प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। हस्तशिल्प तथा हाथरकघा विकास निगम के आयुक्त सह संचालक एवं प्रबंध संचालक वीरा राणा को पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। इनके अलावा पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे आशीष श्रीवास्तव को राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का आयुक्त-सह संचालक बनाया गया है।

वहीं पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रही दीप्ति गौड़ मुखर्जी को हस्तशिल्प तथा हाथकरघा एवं प्रबंध संचालक हस्तशिल्प तथा हाथकरघा विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है। वहीं राज्य शिक्षा केंद्र में आयुक्त सह संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को सामान्य प्रशासन विभाग में कार्मिक विभाग का सचिव बनाया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!