भूकंप से घबराए मंत्री कुर्सी छोड़कर भागे, मंत्रालय खाली | earthquake

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2 बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में भूकंप के झटकों का असर हो गया। शिवराज सिंह चौहान सरकार के कई मंत्री इस दौरान मंत्रालय में मौजूद थे। भूकंप की खबर मिलते ही मंत्री कुर्सी छोड़कर बाहर निकल आए।

प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, विदिशा, जबलपुर, उमरिया, रीवा, सिंगरौली और मंडला में भूकंप के झटकों का असर देखा गया. भूकंप की वजह से इन पूरे इलाकों में लोग डर की वजह से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।

राजधानी भोपाल में भूकंप के कंपन के बाद हडकंप मच गया। मंत्रालय में सारे कर्मचारी कामकाज छोड़कर बाहर भाग गए। भूकंप करीब 12 बजकर 38 मिनट पर आए इस भूकंप के झटके काफी समय तक महसूस किए गए।

दरअसल, राजधानी भोपाल में मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग थी। मीटिंग के बाद कई मंत्री मंत्रालय में ही मौजूद थे। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद वित्त मंत्री जयंत मलैया, उद्योग मंत्री यशोधराराजे सिंधिया, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मंत्रालय छोड़कर बाहर आ गए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। भूकंप का इतना असर एमपी में महसूस नहीं हो रहा है।

राज्यमंत्री दीपक जोशी भी उन मंत्रियों में शामिल थे जो मंत्रालय में मौजूद थे। मंत्रालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वह भी अपने दफ्तर से बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि सभी को मंत्रालय खाली करने के आदेश मिले थे। इस वजह से वह भी अपने साथियों के साथ मंत्रालय से बाहर निकल गए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!