पत्नि ने पति सहित पूरी ससुराल को जिंदा जलाया

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। अब तक आपने ससुरालजनों के हाथों पत्नियों को जिंदा जलाने की खबरें सुनीं होंगी परंतु इस मामले में एक पत्नि ने अपने पति सहित ससुराल के कुल 6 लोगों को कमरे में  बंद करके जिंदा जला डाला। घटना तामिलनाडू के कुमारपुर इलाके की है। 

पुलिस इंस्पेक्टर मनोहरन के अनुसार पति पत्नी के बीच चल रहा विवाद इस घटना का कारण माना जा रहा है. मनोहरन ने बताया कि कन्नन (27) और पांदीश्वरी (25) का विवाह हुए कुछ साल ही हुए थे लेकिन कुछ मतभेदों के चलते दोनों अलग रह रहे थे. कुछ दिन पहले ही गांव के लोगों ने दोनों को मिलाने के मकसद से चेन्नई में रह रहे कन्नन को गांव वापस बुलाया था. गांव पहुंचने के बाद कन्नन अपने माता-पिता, बहन और उसके परिवार के साथ रहने लगा.

कथित तौर पर पांदीश्वरी उस घर में आई जहां कन्नन रह रहा था. उसने बाहर से घर का ताला लगाया फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर पूरे घर को आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद उसने सादापेट्टी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!