सतना में गिरे ओले, जबलपुर में बारिश

Updesh Awasthee
जबलपुर। महाकोशल और विंध्य में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। जबलपुर में बारिश के साथ सतना जिले के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। वहीं अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं।

बीते दिनों सिवनी, शहडोल, मंडला सहित अधिकांश जिलों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई है। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।

सतना सहित अन्य जिलों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। अचानक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं नरसिंहपुर में धूप खिली हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!