जबलपुर के युवक की अमेरिका में मौत | Jabalpur News

जबलपुर। अमेरिका के टेक्सास शहर में शहर के पुनीत नेहरा नाम के युवक की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 3 मई की है जब पुनीत एक पार्टी से घर लौट रहा था, तभी ब्रॉजस नदी के पुल पर एक्सीडेंट हो गया। हादसे में घायल लोगों की जब पुनीत सहायता कर रहा था तभी एक लॉरी के चालक ने पुनीत को टक्कर मार दी। पुनीत नदी में गिर गया। करीब पांच दिन बाद 8 मई को पुनीत का शव नदी से निकाला गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही शहर में रहने वाला उनका परिवार गमगीन है।

घटना से 5 मिनट पहले पत्नी ने किया था फोन
पुनीत के रिश्तेदार बताते हैं कि 3 मई की रात पुनीत पार्टी में लेट हो गया था। उनकी पत्नी मिनीता ने घटना से महज पांच मिनट पहले फोन किया था। पुनीत ने दस मिनट के भीतर घर पहुंचने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद दो घंटे तक पुनीत का फोन नहीं लगा तो मिनीता ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मिनीता को हादसे की जानकारी लगी।

98 किमी दूर मिली लाश
अमेरिकी पुलिस ने हेलीकॉप्टर और सोनार बोट (गहरी नदी या समुद्र में गहराई तक आसानी से पहुंचने वाली विशेष नाव) के जरिए पांच दिन तक तलाश की। 8 मई को पुनीत का शव पुल से 98 किलोमीटर दूर नदी में मिला। पुनीत का अंतिम संस्कार उनके 6 वर्षीय बेटे ने टेक्सास शहर में ही किया।

दस साल पहले गया था अमेरिका
पुनीत नेहरा का काफी बड़ा परिवार है। रसल चौक के पास उनके चाचा-ताऊ की स्पेयर्स पार्ट्स की कई दुकानें हैं। जीसीएफ सेन्ट्रल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद पुनीत ने रादुविवि से एमसीए किया था। करीब 15 वर्ष पूर्व पुनीत के पिता ओपी नेहरा दिल्ली के गुड़गांव में बस गए थे। गुड़गांव में पांच साल तक अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करने के बाद 10 वर्ष पूर्व पुनीत अपनी पत्नी मिनीता और दो बच्चों के साथ अमेरिका के टेक्सास शहर की एक बड़ी कम्पयूटर कंपनी के उच्च पद पर नौकरी कर रहा था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !