मप्र के राज्यपाल बने रहेंगे रामनरेश यादव, 4 नई नियुक्तियां

Updesh Awasthee
भोपाल। व्यापमं घोटाले में आरोपी रहे बाबू रामनरेश यादव मप्र के राज्यपाल बने रहेंगे जबकि केन्द्र सरकार ने खाली पड़े 4 राज्यपालों के पदों पर नई नियुक्तियां कर दीं हैं। 2 तबादले भी किए हैं। माना जा रहा था कि इस बार रामनरेश यादव को हटाकर नए राज्यपाल की नियुक्ति हो जाएगी लेकिन एक बार फिर भाजपा में शिवराज विरोधी चित हो गए।

नए राज्यपालों में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथागत राय को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू को सैयद अहमद के स्थान पर झारखंड का राज्यपाल बनाया गया। अहमद को मणिपुर भेजा गया है। इसके अलावा ओडिशा सरकार में मंत्री रहे मुर्मू को झारखंड की कमान सौंपी गई, जबकि अरुणाचल प्रदेश में निर्भय शर्मा की जगह असम के पूर्व मुख्य सचिव जेपी राजखोआ को भेजा गया है। निर्भय शर्मा को मिजोरम की जिम्मेदारी दी गई है।

जिन दो राज्यपालों का तबादला किया गया है वो अपने बचे हुए कार्यकाल तक के लिए नए राज्यों में भेजे गए हैं। पश्चिम बंगाल में कभी बीजेपी की कमान संभाल चुके तथागत राय को त्रिपुरा भेजा गया है। वहीं बीजेपी नेता वी. षणमुगनाथन को राज्यपाल बनाकर मेघालय भेजा गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!