CGPSC: बदली परीक्षा की तारीख, पद भी तीन गुना हो गए

Updesh Awasthee
रायपुर। सिविल सेवा के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि अब राज्य सेवा भर्ती परीक्षा-2014 के पद तीन गुना हो गए हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को पीएससी 2014 के लिए 216 पद और बढ़ा दिए। अब परीक्षा 109 के बजाय 325 पदों के लिए होगी। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी 10 मई से बढ़ाकर 7 जून कर दी गई है। जो अभ्यर्थी पीएससी-2014 के लिए अब तक आवेदन नहीं किए हैं, वे एक मई से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने पहले पीएससी-2014 के 109 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। पहले इसकी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 10 मई निर्धारित की गई थी। सीजी पीएससी सचिव रीता शांडिल्य के मुताबिक कई विभागों से देरी से प्रस्ताव मिले, इसलिए उन पदों को जोड़कर अब आवेदन मंगाया जा रहा है। जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्हें एक मई से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन का समय दिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन सहित परीक्षा संबंधित सभी जानकारी पीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

मुख्य परीक्षा तिथि में बदलाव संभावित
आयोग ने पहले प्रारंभिक परीक्षा के साथ ही मुख्य परीक्षा की भी संभावित तिथि घोषित की थी। मुख्य परीक्षा 22, 23, 24 व 25 अगस्त 2015 को होनी है। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव को देखते हुए मुख्य परीक्षा की तिथि में भी बदलाव संभावित है।

परीक्षा शुल्क 300 से 400 रुपए
आयोग ने छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) एवं निःशक्तजन की श्रेणी में आते हैं, के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपए तय किया है। शेष सभी वर्ग व छत्तीसगढ़ के बाहर के निवासी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क डेबिट, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा होगा।

माइनस मार्किंग 50 फीसदी
आयोग ने पीएससी 2014 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 50 फीसदी माइनस मार्किंग रखी है। प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर के लिए दो-दो घंटे का समय रखा गया है। प्रत्येक पेपर में 200 अंक के 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।

फैक्ट फाइल

पदनाम पदों की संख्या पहले अब
डिप्टी कलेक्टर 21 21
उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) 02 02
राज्य लेखा सेवा अधिकारी 00 12
जिला आबकारी अधिकारी 05 05
वाणिज्यिक कर अधिकारी 08 08
जिला पंजीयक 01 01
सहायक संचालक खाद्य अधिकारी 07 07
सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग 04 04
सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग 00 04
अधिनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 00 57
बाल विकास परियोजना अधिकारी 00 05
नायब तहसीलदार 27 149
वाणिज्यिक कर निरीक्षक 10 10
आबकारी उप निरीक्षक 15 15
उप पंजीयक (वाणिज्यिक कर) 09 09
सहकारिता निरीक्षक या विकास अधिकारी 00 16
कुल 109 325

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!