वृक्षों को बचाने के लिए भोपाल में नागरिकों ने किया चिपको आंदोलन

Updesh Awasthee
भोपाल। भोपाल में अरेरा हिल्स स्थित 22 एकड़ में फैली हरियाली को उजाड़कर नया विधायक विश्राम गृह बनाने के विरोध में भोपाल के नागरिकों ने अरेरा हिल्स पर लगे हुये पेड़ों से चिपक कर उन्हें बचाने के लिए भोपाल नागरिक विकास समिति के तत्वाधान में प्रदर्शन कर चिपको आंदोलन प्रांरभ किया।

भोपाल नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमेष राठौर के नेतृत्व में सैकड़ो लोग अरेरा हिल्स पहुचे और उन्होंने भोपाल शहर की हरियाली को बचाने के लिए शपथ ली, वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधे तथा कहा कि चाहे जान चली जाये पर वृक्ष रूपी देवताओं को कटने नहीं देंगें । समिति के अध्यक्ष रमेष राठौर ने कहा कि भोपाल शहर की पहचान ही यहां की हरियाली है । जो भी भोपाल आता है वह यहां की हरियाली और ताल तलैयों को देखकर यहीं बस जाता है। यह भोपाल हमारी जन्मभूमि और कर्मभूमि है इसकी गोद को उजड़ने नहीं देंगें। म.प्र. शासन ने यहां के 1500 पेड़ों को काटकर विधायक विश्राम गृह बनाने का जो निर्णय लिया है वह गैर नैतिक है। वर्तमान सरकार एक तरफ तो बसंत ऋतु पर, हरियाली अमावस्या पर वृक्षों का महत्व बताती है और वही सरकार दोहरी नीति अपनाकर इन वृक्षों की हत्या करना चाहती है, भोपाल की जनता इसे बर्दाष्त नहीं करेगी। म.प्र. सरकार ने पहले से ही बी.आर.टी.एस. कारीडोर बनाने के लिए, टी.टी. नगर मे गैमन इंडिया प्रोजेक्ट बनाने के लिए, वल्लभ भवन एनेक्सी एक्सटेंष् न बनाने के लिए, कीलन देव टावर बनाने के लिए, तुलसी टावर बनाने के लिए, मिसरोद से हबीबगंज नाक तक सर्विस रोड बनाने के लिए हजारों पेड़ों की हत्या की है अब और बर्दाष् ात नहीं किया जायेगा । समिति के अध्यक्ष का कहना है कि पहले से जो विधायक विश्राम गृह बना है वह काफी अच्छी स्थिति में अभी उसे पचास साल कुछ नहीं होना है चाहे तो इसका भौतिक सत्यापन करवा लिया जाए।

बल्कि जो अभी बनेगा वो पच्चीस साल में गिर जायेगा क्योंकि पहले वाला विधायक विश्राम गृह बिना भ्रष्टाचार के बना था तो वो मजबूत है अभी जो बनेगा उसमें 40 प्रतिषत् तक भ्रष्टाचार होगा जिससे उसका स्ट्रक्चर कमजोर होगा, जो कि जल्दी ही जमींजद हो जायेगा । पहले से जो विधायक विश्राम गृह बना है वो विधायकों के लिए काफी है क्योंकि उसमें 400 फ्लैट है यदि एक - एक विधायकों को यदि 2 -2 भी आंबटित कर दिया जाए तो विधायकों के लिए काफी जगह हो सकती है । वैसे भी विधायक इन फ्लैटों में साल भर में एक माह के लिए ही आते हैं जब विधान सभा चलती है बाकी समय माननीय विधायक महोदय अपने अपने क्षेत्रों में रहते हैं । मात्र एक महीने रहने के लिए बनने वाले इन फ्लैटों के लिए 1500 पेड़ों की हत्या करना आम जनता के समझ से परे हैं । भोपाल के नागरिकों का कहना है अब भोपाल की जनता चुप नहीं बैठेगी सरकार में बैठे लोग भोपाल की नैसर्गिक संुदरता के खिलाफ छेड़छाड़ नहीं कर पायेंगें हम इसे जन आंदोलन बनायेंगें, घर-घर जायेंगें लोगों जगायेंगें, घरो से बाहर निकालेगें सरकार के इस प्रोजेक्ट के खिलाफ पूरे भोपाल के लोगों को एक जुट करेंगें इसे जन आंदोलन बनायेंगें।

                                                                          रमेष राठौर
अध्यक्ष
मो. 9425004231  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!