फिरा थर्राए 8 राज्य, अलर्ट जारी, पीएम ने बुलाई आपात मीटिंग

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। फिर से आए भूकंप के बाद नेपाल में मरने वालों की अधिकृत संख्या 2200 घोषित कर दी गई है। मलवों से लाशों को निकालने का काम जारी है। इधर भारत के 8 राज्यों में नुक्सान की सूचनाएं आ रहीं हैं। अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। उधर पीएम ने आपात मीटिंग बुलाई है।

नेपाल समेत पूरे उत्तर भारत में रविवार दोपहर को फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिससे भारत के दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी जमीन कांप उठी।
   
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक 12 बजकर 39 मिनट पर आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गयी। इसका केंद्र नेपाल के कोडारी से 17 किलोमीटर दक्षिण में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे 27.79 उत्तरी अक्षांश और 85.97 पूर्वी देशांतर पर था। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 6.9 बतायी है।
 
भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले लगभग 24 घंटों के दौरान नेपाल में भूकंप के 34 झटके महसूस किये गये हैं।

दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो सेवा रोक दी गई है। रेल ट्रेक की जांच करने के बाद ही दोबारा शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल और भारत में आये विनाशकारी भूकंप के लिए राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा के लिए रविवार दोपहर साढे तीन बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलायी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री मोदी इस बैठक में भूकंप के बाद चलाये जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा करेंगे तथा नेपाल में भूकंप के ताजा झटकों के बाद की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। नेपाल को अतिरिक्त मदद पहुंचाने के संबंध में निर्णय लेंगे।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में कहा कि नेपाल में बचाव एवं राहत अभियान के बाद पुनर्वास का काम बहुत लम्बा चलेगा और भारत इसमें अपनी पूरी भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि सवा-सौ करोड़ भारतवासियों के लिए नेपाल अपना है। उन लोगों का दु:ख भी हमारा दु:ख है। भारत पूरी कोशिश करेगा इस आपदा के समय हर नेपाली के आंसू भी पोंछेंगे, उनका हाथ भी पकड़ेंगे, उनको साथ भी देंगे।’

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!