भूकंप पीड़ितों को 5 करोड़ की मदद देगी मप्र सरकार

Updesh Awasthee
भोपाल। नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश पांच करोड़ रूपए की सहायता देगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मध्यप्रदेश नेपाल और भारत के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रूपए की सहायता देगा।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राहत दल मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा में मध्यप्रदेश भी भूकंप पीडि़तों के साथ खड़ा है।
नेपाल के पोखरा में शनिवार सुबह आए भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी। भूकंप का असर भारत के भी बहुत से राज्यों में महसूस किया गया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!