राधौगढ़ के युवराज सगाई संबंध में बंधे

Updesh Awasthee

भोपाल। राधौगढ़ के राजा दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे युवराज जयवर्धन सिंह की मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर सगाई हो गई। सूत्रों के मुताबिक जयवर्धन का तिलक समारोह सुबह 10.30 बजे किला परिसर राघौगढ़ में संपन्न हुआ। 

उनकी सगाई पश्चिमी बिहार के चंपारण के डुमरिया राज्य के पूर्व राजा और विधायक रणविजय शाही की पौत्री और उनके सुपुत्र शत्रुंजय शाही की बेटी सृजाम्या के साथ हुई है। सूत्रों ने बताया कि राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन का विवाह समारोह 19 मई 2015 को दिल्ली में संपन्न होगा। 

सगाई के अवसर पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में बड़ी संख्या में राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!