पढ़िए गिर्राज सिंह को सोनिया गांधी का जवाब

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पर बयान को लेकर कांग्रेस ने सड़क से टीवी चैनलों तक हर जगह घमासान मचा रखा है लेकिन सोनिया गांधी ने खुद इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

सोनिया गांधी ने कहा कि वह तंगदिमाग लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, 'संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहती।' इसके बजाय सोनिया गांधी ने किसानों की समस्याओं पर बात की। उन्होंने हाल की बेमौसम बारिश से प्रभावित उत्तर प्रदेश के किसानों की पैरवी करते हुए कहा कि कृषकों की फसलों के नुकसान का नया आंकलन करने और उसके अनुसार उन्हें मुआवजा देने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को इस संदर्भ में लिखे पत्र में सोनिया ने कहा कि राय बरेली की अपनी हाल की यात्रा के दौरान उन्होंने खुद देखा कि क्षेत्र में फसलों को कितना ज्यादा नुकसान हुआ है और उससे कारण प्रभावित किसान कितने संकट में हैं।

पत्र में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आंकलन के अनुसार सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ है और ऐसे में नए सिरे से आंकलन कराने की जरूरत है जिससे उसके किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नियमों के अनुसार वही किसान मुआवजे के हकदार है जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षतिग्रस्त हुई हो। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए बेमौसम वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का फिर से आंकलन किया जाना चाहिए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!