छात्राओं को बेहोश किया, कपड़े काटे और...

Updesh Awasthee
इंदौर। यहां एक चौकाने वाला घटनाक्रम हुआ, जिसमें गर्ल्स होस्टल मे सो रही लड़कियों को बेहोश कर उनके कपड़े काट दिए गए। इसके साथ ही यह आरोपी इन लड़कियों का सामान भी चुरा ले गया।

विजय नगर स्थित भाग्यश्री कॉलोनी में रहने वाले सतवीर सिंह ने अपने घर पर गर्ल्स होस्टल खोल रखा है जिसमें 10-12 लड़कियां पेइंग गेस्ट है। रात 3 से 4 बजे के बीच बदमाश यहां घुसे और एक लड़की का लेपटाप चुरा ले गए और उस लड़की ने जो कपड़े पहन रखे थे उसे भी कटर से काट दिए, और उसके सामने रहने वाली एक लड़की के कमरे में घुसकर उसने जो फ्रॉक पहनी थी उसे काट दिया।

बदमाश ने सबसे पहले लड़कियों को बेहोशी की दवा सुंघा दी जिससे वे बेसुध हो गई। सुबह जब आंख खुली और लड़कियों ने खुद की हालात देखी तो उनके होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस की टीम यहां पहुंची और एफएसएल पार्टी को भी बुलाया गया।

अभी फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि इस घटना के पीछे कोन आरोपी है कहीं ऐसा तो नहीं है कि पुलिस का ध्यान चोरी की तरफ मोडऩे के लिए इन लड़कियों का सामान उठा लिया और हकीकत में यह आरोपी यौन व्याभिचार के इरादे से आए हो। वैसे इस मामले में एक हकीकत यह भी है कि इस होस्टल मे कोई कैमरे नहीं लगे हुए है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!