टायर फटा और जल गया पूरा आॅटो

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी में आज गुरुवार की सुबह करीब चार बजे धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले तो यहां पर आॅटो जल रहा था, और ये धमाका आॅटो का टायर फटने से हुआ था।

फिलहाल तड़के सुबह की इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने एक सवारी आटो में आग लगा दी। इस कारण आटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना शिवाजी बाड़ा, मस्जिद के पीछे बरखेड़ा पठानी की है। आटो मालिक सौहेल ने इंडिया वन समाचार को बताया कि रोज की तरह उसने रात को आॅटो अपने घर के बाहर खड़ा किया था। आज गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे उसको पड़ोसियों ने आॅटो जलने की खबर दी। आॅटो मालिक सौहेल के अनुसार मौहेल्ले में बिजली नहीं होने के कारण वह करीब रात दो बजे तक जागते रहे थे।

सौहेल के पड़ोस में रहने वाले पीरु भाई ने सुबह 4 बजे धमाके की आवाज सुनी। पीरु भाई ने घर के बाहर आकर देखा कि सौहेल का आॅटो जल रहा है, और धमाका टायर के फटने से हुआ है। आटो मालिक सौहेल विजय मार्केट बरखेड़ा आॅटो स्टैंड से आॅटो चलाता है और उसका किसी से कोई भी झगड़ा और दुश्मनी नहीं है। गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार आॅटो मालिक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!