कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुफराने आजम नहीं रहे, शुक्रवार को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुफराने आजम का आज गुरुवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इंतकाल हो गया। बैतूल के पूर्व सांसद 72 वर्षीय गुफराने आजम का पिछले कई दिनों से मुंबई में इलाज चल रहा था। कल बुधवार दोपहर के बाद उनकी हालत नाजुक हो गई थी और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था।

गुफराने आजम के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गुफराने आजम का पार्थिव शरीर कल शुक्रवार की सुबह विमान से भोपाल लाया जाएगा। नमाजे जनाजा 3 बजे इकबाल मैदान में अदा की जाएगी, इसके बाद बड़े बाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। गुफराने आजम के परिवार में उनकी पत्नी विनीता आजम और एक पुत्र फरहान आजम और पुत्री है।

एक युग का अंत:
गुफराने आजम ने सैफिया महाविद्यालय से अपने राजनीतिक यात्रा शुरु की। गुफरान सैफिया महाविद्यालय छात्र-संघ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर भी रहे। संजय गांधी के सबसे करीबी मित्रों में रहे और उन्हें इंदिरा गांधी परिवार का हिस्सा भी मना जाता था। जिन्होंने अर्ध-रात्रि में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को सोते में से उठाकर कुंवर अर्जुन सिंह को प्रदेश का मुख्यमंत्री ही नहीं बनवाया, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सुरेश पचोरी सहित सैकड़ों राज नेताओं को कांग्रेस में प्रवेश करा कर शीर्ष तक पहुंचाया। गुफरान ए आज़म भोपाल हॉकी संघ से भारतीय हॉकी संघ के पद पर भी रह कर हॉकी को गति देते रहे। यही नहीं अभी हाल एक दशक से कांग्रेस के बिगड़ते हालत में आज़म के भाजपा में जाने जैसी अफवाहों का भी बाज़ार गर्म रहा, परन्तु हर बुरे में आज़म कांग्रेस के ही साथ रहें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!