मन किया अतिथि विद्धानों से मिलने जेल चला जाऊँ: शिवराज सिंह चौहान

Updesh Awasthee
भोपाल। पिछले दिनों प्रदर्शन राजधानी में प्रदर्शन कर रहे अतिथि विद्धानों को पुलिस ने पकड़कर जेल में ठूंस दिया। इधर शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं था कि कोई मिलना चाहता है। जब अखबारों में पढ़ा तब पता चला कि अतिथि विद्धान मुझसे मिलना चाहते थे, मन किया अतिथि विद्धानों से मिलने जेल चला जाऊँ। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान सिविल सर्विस डे पर अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद को परमानेंट और सरकार को टेंपरेरी समझते हैं। सरकार की बात नहीं मानते। हर मामले में ना करने आ जाते हैं। एक तरह की मनमानी करते हैं। 

सीएम ने कहा कि जब खबरें आईं तब पता चला कि अतिथि विद्धान मुझसे मिलने आए थे, उन्हें पुलिस ने जेल में डाल दिया है। मुझे किसी ने बताया ही नहीं कि वो मिलना चाहते हैं। मेरे पास कोई सूचना तक नहीं थी। मैं उनसे मिलना चाहता था, बात करना चाहता था। 

बताते चलें कि अतिथि विद्धानों का आंदोलन अब तेज हो गया है। जेल में ठूंस दिए जाने के बाद वो आक्रोशित हैं और आमरण अनशन की तैयारी में हैं। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!