64 संकुल प्राचार्यों की वेतन रोकने के निर्देश

सतना। जिला शिक्षा अधिकारी सतना ने समग्र समेकित छात्र वृद्धि का कार्य अत्यंत न्यूनगति से करने आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा दी गई समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने और निर्देशों की अव्हेलना करने पर जिले के 64 संकुल प्राचार्यों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध कर दिया है।
जिला कोषालय अधिकारी को प्राचार्यों की सूची भेजते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि संबंधितों का वेतन अप्रैल 2015 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की अनुमति के बिना आहरण नहीं किया जाये। इन संकुल प्राचार्यों में प्राचार्य संकुल केन्द्र शा.उ.मा.वि. उत्कृष्ठ मैहर, कन्या धवारी, सिन्धी कैम्प, कन्या मैहर, व्यंकट-2, कन्या अमरपाटन, कुलगढ़ी, उत्कृष्ठ मझगवां, सज्जनपुर, सिंहपुर, उत्कृष्ठ उंचेहरा, रामनगर, अमरपाटन, घुरडांग, नादन, उत्कृष्ठ रामपुर बाघेलान, कामता, चित्रकूट, महुडर, नकैला, घुनवारा, चोरहटा, आमातारा, भटनवारा, बालक मुकुन्दरपुर, बड़ा इटमा, चोरमारी, मगरौरा, अजमाइन, कन्या बिरसिंहपुर, रहिकवारा, बरहना, गोरइया, सगौनी, दुरेहा, मिरगौती, शिवराजपुर, बालक बिरसिंहपुर, छिबौरा, माधवगढ़, पाथर कछार, देवराजनगर, कटहा, अमदरा, रामगढ़, भीषमपुर, बालक जैतवारा, कन्या कोठी, बगहा, सुकवार, कृष्णगढ़, ताला, सिजहटा, कन्या रामपुर बाघेलान, अबेर, हिनौती, बिहरा नं. 1, देवदहा, कन्या रामनगर, खोही, गौहानी, खुटहा, गोलहटा, डगडीहा, और बरहना (मझगवां)  के नाम शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!