मुंह में कपड़ा ठूंस गनप्वाइंट पर 2 नाबालिग बहनों से गैंगरेप

Updesh Awasthee
बदायूं। बीते साल मई माह में उत्‍तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो बहनों से सामूहिक बलात्कार के बाद उन्हें मार कर शव को पेड़ से लटका देने की घटना को देश अभी भूला नहीं है। सीबीआई जांच चल रही है और आरोपियों को अभी तक सजा नहीं हुई है। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि एक बार फिर यहां दो बहनों से बलात्कार का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव की सगी चचेरी बहनें खेत की तरफ गईं थी। इसी दौरान पड़ोस के गांव मदारपुर निवासी नरेश यादव, उसका भाई राकेश यादव, छोटे, महावीर, मनोज दोनों को असलहों के बल पर उठा ले गए। उसके बाद हैवानों ने दोनों बहनों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से बलात्कार किया। काफी देर तक जब दोनों बहनें लौट कर नहीं आईं तो परिजन गांव वालों के साथ मिलकर उन्हें खोजने निकले।

ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गये। गांव वालों ने घेराबंदी करके दो अवैध राइफलों के साथ पांच बलात्कारियों को दबोच लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने दोनों बहनों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आपको बताते चलें कि बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज में पिछली साल ही सगी चचेरी बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार कर उनकी हत्या कर शव पेड से टांगे जाने का मामला सामने आया था। उस घटना पर काफी बवाल मचा था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!