इंदौर। एक छात्रा से इकतरफा प्रेम में बीबीए का छात्र गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया। शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले भी दो बार शिकायतें हो चुकी थीं।
पलासिया पुलिस के अनुसार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा डीएस गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। मंगलवार को हॉस्टल में बीबीए का छात्र नितिन पांडे घुस गया। गार्ड ने उसे रोका, लेकिन वह नहीं माना। वह छात्रा से बात करना चाहता था। उसके घुसते ही छात्राएं घबरा गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया। नितिन मूलतः रीवा का है। छात्रा का आरोप है कि नितिन उसे कई महीनों से परेशान कर रहा है। उसने मोबाइल नंबर लेकर कई बार संपर्क करना चाहा। कल भी उसने फोन किया था। जब जवाब नहीं दिया तो वह हॉस्टल में घुस गया।
