एक मंदिर ऐसा भी जहां पुजारीबाबा का अभिषेक होता है

Updesh Awasthee
महेश मिश्रा/भिंड। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिये भक्त कोसों दूर पैदल चल कर कांवर लाकर शिवजी का गंगा जल से अभिषेक करते हैं, लेकिन चंबल के भिंड जिले में देश का एक मात्र अनोखा मंदिर है जहां पर श्रद्धालू भगवान भोलेनाथ की जगह मंदिर मे विराजमान संत केशवानंद की मूर्ति पर गंगा जल चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

भिंड जिले के पाबई थाना अन्तर्गत आन वाले रजपुरा गांव मे पिछले 28 सालों से शिवलिंग की जगह साधू की मूर्ति पर चढ़ाया जा रहा गंगा जल। दरअसल रजपुरा गांव के रहने वाले सन्यासी केशवानन्द बचपन से ही सन्यास धारण कर लिया था लेकिन 1987 मे गांव मे मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की जिसको ग्रामवासियों ने सहर्ष पूरा किया। मंदिर बनने पर ग्रामवासियों ने मंदिर के अंदर बिठाल कर साधू केशवानंद का ही गगां जल से अभिषेक किया। एक साल पश्चात ही साधू के शरीर त्याग देने पर ग्राम बासियों ने मंदिर मे उनकी प्रतिमा स्थापित कराई। जिन लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है वो शिवरात्री के दिन कांबर लाकर उनकी मूर्ती का गंगा जल से अभिषेक करते है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!