नक्सल इलाके में भटका उमा भारती का हेलीकॉप्टर

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए आई केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के हेलीकॉप्टर के शनिवार को रांची से नक्सल प्रभावित इलाके रजरप्पा जाते समय भटक जाने से प्रशासन में हडकंप मच गया और करीब एक घांटे बाद उसके वापस रांची हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौटने से प्रशासन की जान में जान आई।

सूत्रों ने बताया कि भारती रजरप्पा के छिन्नमस्तिका देवी के मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं लेकिन मौसम खराब होने के कारण सिग्नल मिलने में समस्या उत्पन्न हो गई जिससे हेलीकॉप्टर राह से भटक गया।

इस दौरान हेलीकॉप्टर का ईधन भी खत्म होने की कगार पर आ गया था। इसका पता चलते ही प्रशासन में हडकंप मच गया।

पायलट को सही मार्ग नहीं मिलने पर उसने हेलीकॉप्टर को रांची की ओर मोड़ लिया। रजरप्पा में मंदिर के बगल में ही बने एक स्टेडियम में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलिपैड बनाया गया था।

हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर मिलने में भारती के सुरक्षा अधिकारी भी परेशान हो गए लेकिन उन्हें एक घंटे बाद सूचना मिली कि हेलीकॉप्टर रांची हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया तब उन्हें और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बाद में हेलीकॉप्टर में ईधन भर के भारती ने पुन: रजरप्पा का रूख किया और उन्होंने मंदिर में माता छिन्नमस्तिका के दर्शन किए। रांची से सटे रामगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रजरप्पा मंदिर नक्सली इलाके में आता है।

हाल ही में संथाल परगना इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी हेलिकॉप्टर भटक गया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!