कृषि कर्मण सम्मान पर उत्साहित भाजपा, सीएम का करेगी सम्मान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेष संगठन महामंत्री श्री अरविन्द मेनन ने कहा कि मध्य प्रदेश की पिछले 11 वर्षों में विपुल उत्पादन देने वाले राज्यों में गणना हुई है और लगातार तीसरे वर्ष भी कृषि कर्मण सम्मान मध्य प्रदेश को हासिल हुआ है।

प्रदेश के किसानों की कर्मठता और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की किसानोंन्मुखी नीतियों की सफल परिणति है। श्री चौहान व श्री मेनन ने कहा कि मध्य प्रदेश को कृषि कर्मण सम्मान से लगातार तीसरी बार अभिनन्दित होने से मध्य प्रदेश की जनता विशेष रूप से किसान गौरवान्वित हुए है।

उन्होनें कहा कि किसानपुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने किसानोन्मुखी नीतियों के अमल में परिश्रम का चरम किया है। किसानों को जीरों प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज दिया। इससे मध्यप्रदेश देश के गेहॅू उत्पादक हरियाना और पंजाब के समकक्ष खड़ा हो गया है। देश की खाद्यान्न पूर्ति में मध्यप्रदेश की भागीदारी बढ़ी है।

श्री नंदकुमार सिंह चौहान व श्री अरविन्द मेनन ने मध्यप्रदेश में कृषि केबिनेट का गठन, जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज, गेहॅू और धान के समर्थन मूल्य पर 150 रूपए क्विंटल का बोनस किसानों को वरदान साबित हुआ है। जहां गांव और किसान के परिवार में खुशहाली आयी है, वहीं प्रदेश देश की खाद्य सुरक्षा में सहभागी बना है, जो प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम मध्यप्रदेश को तीसरी बार कृषि कर्मण सम्मान: किसान मोर्चा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर एवं मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री रविश चौहान ने मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को लगातार तीसरी बार मिले कृषि कर्मण सम्मान के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान अन्नदाता किसानों के गहन परिश्रम, अनवरत अध्यवसाय और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाषक्ति का सुफल है। मध्यप्रदेश को लगातार तीसरी बार यह सौभाग्य मिलना प्रदेश के किसानों के लिए गौरव की बात है। प्रदेश में विपुल उत्पादन ने किसानों की समृद्धि का द्वार खोला है वहीं देश को खाद्य सुरक्षा और कृषि क्रांति का ध्वजवाहक बना दिया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हो रहे विकास के कारण गांवों में उत्पादन क्रांति आई है, किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। साथ ही देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। श्री गुर्जर एवं श्री चौहान ने कहा कि इसका मूल कारण प्रदेश में कृषि अधोसंरचना का विकास है। गांवों में बिजली, हर खेत को पानी, काश्तकारी के लिए सस्ती पूंजी के बंदोबस्त ने प्रदेश के कृषि शिल्प का स्तरोन्नयन कर दिया है। मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसान इसी भूमिका में अपना मध्यप्रदेश बनाने की भूमिका में भविष्य में भी पग बढाते रहेंगे।

कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री का सम्मान किया जायेगा
भोपाल। किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार लगातार तीसरी बार मिलने पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!