नई दिल्ली। अगर अभी चुनाव हों तो में बात बीजेपी के एक और गढ़ मध्यप्रदेश की। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। राज्य में बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती नहीं है। यहां कांग्रेस राज्य स्तर पर विकल्प पेश करने में नाकाम रही है।
मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस के पास ठोस योजना नहीं है। बीजेपी का दावा है कि राज्य में मोदी और शिवराज की लहर है। अहम बात ये भी है कि मध्य प्रदेश से ज्यादा लोकसभा सीटें शिवराज की राष्ट्रीय छवि बनाने में मददगार साबित होगी।
मध्य प्रदेश में किसको कितने वोट?
सर्वे के मुताबिक यहां BJP को 52% यानी आधे से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस के खाते में 28% वोट जा सकते हैं। 5% वोट BSP को और 3% वोट AAP को मिलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में किसको कितनी सीटें?
सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में से BJP के खाते में 24 से 28 सीटें जा सकती हैं जबकि कांग्रेस को महज 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
कौन बने प्रधानमंत्री?
सर्वे में जब ये सवाल मध्य प्रदेश के लोगों से किया गया तो 45% लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपनी पसंद बताया। 20% लोगों की पसंद राहुल गांधी, 3-3% लोगों की पसंद सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल जबकि 6% लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को अपनी पसंद बताया।
क्या केंद्र में UPA को फिर मिले मौका?
सर्वे में शामिल 23% लोग केंद्र में UPA को फिर मौका देने के पक्ष में दिखे जबकि 53% लोग इसके खिलाफ थे।
मध्य प्रदेश के चुनावी मुद्दे क्या हैं?
सर्वे के मुताबिक 23% लोगों ने भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बताया तो वहीं 15-15% लोगों के लिए महंगाई और बेरोजगारी जबकि 9% लोगों के लिए विकास चुनावी मुद्दा है।